मैनपुरी: ओछा में पीड़ित पति ने गांव के एक युवक पर घर में घुसकर मारपीट कर पत्नी से छेड़छाड़ कर लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
बुधवार को एसपी कार्यालय पर ओछा क्षेत्र निवासी पीड़ित पति ने शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके गांव के ही एक युवक के द्वारा रात में उनके घर में घुसकर मारपीट कर उनकी पत्नी से छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद पीड़ित पति ने थाना ओरछा में गांव के ही युवक के खिलाफ शिकायत की लेकिन पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई किए जाने को लेकर एसपी से शिकायत की है।