जगदलपुर: फिट बस्तर - हिट बस्तर अभियान के विषय में पतंजलि योग समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाणिग्रही ने दी जानकारी
मनोज पाणिग्रही ने कहा कि आज योग को अपनाते हुए नक्सलवाद को छोड़ राष्ट्रवाद की मुख्यधारा में जुड़े भाई- बहन सम्मिलित हुए हैं ,जो कभी बंदूक़ की भाषा से बात करते थे वो आज हमारे साथ अनुलोम- विलोम कर योग बल बड़ा रहे हैं । विश्व योग दिवस के अन्तर्गत इस विराट योग शिविर में बंदूक़ छोड़ मुख्यधारा में लौटे पुनर्वास कैम्प से भाग लिया।