दिनारा: दिनारा में विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के लिए दिए निर्देश
Dinara, Rohtas | Mar 1, 2026 दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने दिनारा स्थित अपने कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी-अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं। जनता ने बिजली, सड़क, पेयजल, पेंशन, सहित विभिन्न मुद्दे उठाए।