सैदपुर: सादात में खेत में खून लगी आरी के साथ लहूलुहान मिला युवक, आत्महत्या या हत्या के प्रयास के कयास, पुलिस जांच में जुटी
सादात नगर स्थित बापू महाविद्यालय के निकट खेत में शनिवार की सुबह एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह घायल और अचेत अवस्था में पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के गले पर गहरा घाव था और वह लहूलुहान अवस्था में औंधे मुंह पड़ा हुआ था। घायल युवक की पहचान सादात नगर के वार्ड 4 निवासी 30 वर्षीय बंटी ठठेरा पुत्र स्व दीना ठठेरा के रूप में हुई है।