बिजावर: भड़न में भटा-गकरिया सहभोज में शामिल हुए बिजावर विधायक, भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद
बिजावर विधायक बुधवार शाम 5 बजे भड़न (सटई) में आयोजित भटा-गकरिया सहभोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। विधायक ने ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और स्नेह व विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।