सहावर: सहावर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते युवक से की गई मारपीट, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
सहावर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित वीरेन्द्र कुमार का आरोप है कि रास्ता बंद करने के विरोध पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि एक आरोपी ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रामबाबू, लालमन, ओमवती और विशाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है