मथुरा: वृन्दावन की NRI ग्रीन के लोगों पर की गई टिप्पणी पर धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई, कहा- बृजवासी हमारे प्राण, मन रखें साफ
संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा में शोर गुल का विरोध करने वाले एनआरआई ग्रीन कॉलोनी के लोगों के खिलाफ बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने दानव कहकर दिल्ली बसने की सलाह दी थी। जिसके बाद अनेक संगठन के लोगों ने धीरेंद्र शास्त्री को निशाने पर लेकर विरोध किया। मामले में शनिवार को धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर ब्रजवासियों को अपने प्राण बताया।