मुज़फ्फरनगर: शिव चौक के सामने रेहड़े में खुलेआम मीट ले जा रहे युवक को हिंदू नेताओं ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
शिव चौक के के सामने से मंगलवार की दोपहर 1:00 के लगभग सुजड़ू निवासी फुरकान पुत्र नसीर एक रेहड़े में खुलेआम मीट को ले जा रहा था जैसे ही वहां से गुजर रहे हिंदू नेता बिट्टू सिखेड़ा उसे रोक लिया और उसके साथ जमकर नोक जो हुई।जिसके बाद हिंदू नेता उसे नगर कोतवाली में ले गया। नगर कोतवाली प्रभारी अक्षय शर्मा के द्वारा तुरंत ही डॉक्टर को बुलाकर मीट को चेक कराया गया।