रामगढ़ चौक: नंदनामा शाहनगर में समस्या निवारण के लिए लगा सहयोग शिविर, एसडीएम के साथ 19 विभागों के अधिकारी पहुंचे
नंदनामा पंचायत के शाहनगर गांव में मंगलवार 11 बजे लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन SDM ने किया।वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता BDO ने की।इस मौके पर विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि शिविर में विभिन्न विभागों के 19 काउंटर लगाए गए थे, जहां लोगों की शिकायतें सुनी गईं और आवेदन लिए गए।