कनवास: कनवास थाने के सामने से 308 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, विक्रय राशि ₹3750 जब्त
Kanwas, Kota | Oct 13, 2025 कनवास थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गांजा सहित गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस नोट के मुताबिक पुलिस टीम ने कनवास थाने के सामने से गोविन्द मालव को संदिग्ध अवस्था में रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से 308 ग्राम गांजा तथा विक्रय राशि 3750 रुपए बरामद किए गए।