कनवास: ढोटी रोड़ से देवली मांजी पुलिस ने ₹15 लाख कीमत का 100 किलो 15 ग्राम डोडा चुरा पकड़ा, कार की जब्त, आरोपी फरार
Kanwas, Kota | Oct 11, 2025 कनवास उपखण्ड क्षेत्र के देवली मांजी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत हरिपुरा मांझी स्थित ढोटी रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक फॉर्च्यूनर कार से 100 किलो 15 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।