कनवास: अखाड़ा गांव में हिंदू जागरण मंच की जिला बैठक संपन्न, जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Kanwas, Kota | Oct 12, 2025 हिंदू जागरण मंच की जिला बैठक छिपा का अखाड़ा गांव के पुराने अस्पताल के पास संपन्न हुई। रविवार दोपहर करीब 3 बजे मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरुआत की गई। बैठक की शुरुआत संगठन गीत से हुई, जिसके बाद प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने जिले से आए कार्यकर्ताओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।