हांसी: प्रेम नगर में हाई वोल्टेज तारों के नीचे बने मकानों के मालिकों को बिजली विभाग ने दिये नोटिस
Hansi, Hissar | Apr 6, 2024 प्रेम नगर में जनरेटर से तार जोड़ते समय डीजे ऑपरेटर को करंट लगने की घटना के बाद हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने हाई वोल्टेज तारों के नीचे रहने वाले लोगों को नोटिस देने शुरू कर दिये हैं। नोटिस में निगम की तरफ से तारों के नीचे बने मकानों को अनधिकृत निर्माण करार देते हुए तत्काल हटाने के निर्देश दिये हैं।