बारां: बारां में चोरों के हौसले बुलंद, समग्र शिक्षा कार्यालय में चोरी का किया प्रयास
Baran, Baran | Apr 9, 2026 बारां शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है नगर पालिका जैन कॉलोनी और कोटा रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में कुछ दिन पहले ही चोरी की वारदात हुई। अब चोरों ने सरकारी भवन को निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा के कार्यालय में चोरों ने रात के समय चोरी का प्रयास किया।