सूरजपुर: 17 वर्षीय बालिका का बाल विवाह रुकवाया, 1098 पर सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई
सूरजपुर जिले में बाल विवाह रोकथाम अभियान के तहत प्रशासन ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए 17 वर्षीय बालिका का विवाह रुकवा दिया। टोल फ्री नंबर 1098 पर मिली सूचना के बाद जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभ में परिजनों ने आधार कार्ड में बालिका की उम्र 18 वर्ष बताई, लेकिन शैक्षणिक दस्तावेजों