भिंड नगर: राघवेंद्र सिंह तोमर बने मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव,समर्थकों में खुशी की लहर,लोगों ने दी बधाई शुभकामनाएं
भिण्ड। मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें भिण्ड शहर के युवा नेता राघवेंद्र सिंह तोमर उर्फ रघु को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही समर्थकों, इष्ट मित्रों, परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल बन गया। सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।