कहरा: पतरघट थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, तीन लोग जख्मी; सदर अस्पताल में भर्ती
घटना पतरघट थाना पतरघट का है।जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर हुई मारपीट में एक पक्ष से एक व्यक्ति विलास महतो जख़्मी हो गया वही दूसरे पक्ष से मो मोजिम एवं मो जब्बार जख़्मी हो गया। जिसको स्थानीय लोगों ने पतरघट CHCमें भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर तीनो जख़्मी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहा चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।