कहरा: सोनवर्षा राज थाना के सहमौरा गांव में स्कार्पियो और ऑटो की टक्कर, दो लोग जख्मी
सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के सहमौरा गांव के समीप शनिवार की सुबह स्कोर्पियो और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में ऑटो सवार दो लोग घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया.