गोह: पेमा गांव के समीप नहर में डूबने से युवक की हुई मौत, रिश्तेदार के घर आया था युवक
रविवार की शाम करीब 4:00 बजे गोह थानाक्षेत्र के पेमा गांव के समीप नहर में डुबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के नीरपुर(संडा) गांव निवासी कमलेश बिंद के 26 वर्षीय पुत्र सियाराम बिंद गोह थानाक्षेत्र के राजापुर गांव निवासी अनंतु बिंद के घर अपने ममससुराल आएं हुए थे। तभी यह हादसा हुआ