कुर्था: महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राजद का धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Kurtha, Arwal | Jun 17, 2026 राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को कुर्ता प्रखंड परिसर में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जगजीवन राम ने की। मुख्य वक्ता प्रदेश महासचिव मदन शर्मा एवं नंदू यादव ने राज्य सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा।