जोगिन्दरनगर ( पिपली ) :- जोगिन्दरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत पिपली में कुराटी-पिपली सड़क पर कुराटी के निकट सिहल नामक नाले में बनी पुलिया का एक पिलर भारी बरसात के कारण नाले में आए उफान से क्षतिग्रस्त हो गया है ! पुलिया के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर आवाजाही जोखिम भरी हो गई है ! स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में भारी बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव तेज हो गया था, जिससे पुलिया के नीचे का एक पिलर क्षति ग्रस्त होकर खोखला हो गया है ! बता दें फिलहाल वाहनों की आवाजाही तो सुचारु रूप से हो रही है लेकिन आने वाले समय में इसका मरम्मत कार्य नहीं करवाया गया तो लोगों को भारी समस्या का समाना करना पड़ सकता है ! ग्रामीणों का कहना है कि यह पुलिया कुराटी, पिपली, सिहल , घनैतर , पंचायत घर पिपली, सरमाना , ठाणा , लोअर द्रुब्बल , द्रुब्बल सहित आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है ! आगामी समय में पुलिया क्षतिग्रस्त होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है ! स्थानीय ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग जोगिन्दरनगर से आग्रह किया है कि पुलिया का शीघ्र निरीक्षण कर मरम्मत कार्य शुरू किया जाए ! ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से भी मांग की है कि बरसात के चलते क्षतिग्रस्त हुई इस पुलिया को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करवाया जाए, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
#nonfollowersfriend #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral #damaged #repair #PWD Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh Block Congress Committee Joginder Nagar Punjab Kesari / Himachal Indian National Congress Sukhvinder Singh Sukhu Vikramaditya Singh
Mandi, Mandi | Oct 10, 2026