प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में सेन जयंती धूमधाम से मनाई गई, भव्य शोभायात्रा व प्रसादी का वितरण किया गया
संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती प्रतापगढ़ में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सालमपुरा स्थित मंदिर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों—सदर बाजार, मुख्य बाजार, बस स्टैंड सहित अन्य मार्गों से होती हुई पुनः सालमपुरा स्थित मंदिर पहु