कौंच: सुनाया में महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पति पर बाइक गिराने और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, सीओ से की शिकायत
Konch, Jalaun | Jul 30, 2026 कैलिया थाना क्षेत्र के सुनाया गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पति पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने गुरुवार सुबह 11 बजे सीओ को दिए शिकायती पत्र में बताया कि भरण-पोषण मामले की अदालत में तारीख से लौटते समय उसके पति ने बाइक का पीछा किया और पनयारा-पड़री मार्ग पर उसकी बाइक में लात मार दी, जिससे वह गिर गई।