रतनी फरीदपुर: संयुक्त छापेमारी में 50 लीटर महुआ शराब बरामद, तस्कर फरार
जहानाबाद में एलटीटीएफ और परसबीघा थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी में न्यू बाइपास रोड स्थित दरधा नदी किनारे से 50 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष जी. के. भारती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी फरार हो गया। मामले में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।