अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज रसड़ा में व्याप्त गंभीर समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को छात्र-छात्राओं का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में छात्र सोमवार को दोपहर 1 बजे हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर कॉलेज परिसर से निकल पड़े और रसड़ा तहसील मुख्यालय तक जोरदार प्रदर्शन किया।