ब्लॉक बिजुआ क्षेत्र के बेचेपुरवा गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। शारदा नदी में आई बाढ़ के कारण एक बार फिर से लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है।घरों में पानी भरने के कारण ग्रामीण ऊंचे स्थान पर चले गए हैं। बाढ़ आने से रास्ते भी अवरुद्ध हो गए हैं। वही बेच पुरवा गांव के ग्रामीण नाव पर सवार होकर गांव तक पहुंच रहे हैं। लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है