इंदौर: भंवरकुआ पुलिस का डिजिटल प्रहार: मैरिज गार्डन में चोरी करने वाला शातिर सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा, लाइसेंसी पिस्टल बरामद
Indore, Indore | Apr 29, 2026 डीसीपी ने बुधवार 2 बजे बताया की 27 अप्रैल को फरियादी केशव सोनी मल्हार गार्डन में शादी में आए थे, तभी उनकी फॉर्च्यूनर कार का कांच तोड़कर किसी ने बैग पार कर दिया था। इसमें लाइसेंसी पिस्टल और भारी नकद राशि थी। भंवरकुआं पुलिस ने इसे चुनौती की तरह लिया और 400 कैमरों का डिजिटल जाल बुना।कड़ी मशक्कत के बाद मूसाखेड़ी निवासी सलमान खान की पहचान हुई। पुलिस ने उसे धरदबोचा