बारां: नेशनल हाईवे 27 पर पिकअप की टक्कर में चार लोगों की हुई मौत, एक शव की अभी भी पहचान नहीं हुई
Baran, Baran | Jul 7, 2025 शहर से गुजर रहे नेशनल हाइवे 27 पर शनिवार रात को हाडौती पेनोरमा के पास देर रात तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर आगे चला रही पिकअप से टकरा गई थी। हादसे में कार सेवार दो युवक व युवतियों की मौत हो गई थी। पुलिस ने दो शव रविवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए थे। वहीं सोमवार सुबह तीसरे मृतक का शव भी परिजनों को सौंप दिया। एक मृतका का शव मॉच्यूरी में रखा है।