जिला नर्मदापुरम मे रविवार को आयोजित नीट परीक्षा 2026 शाम 5 बजे शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिले में कुल 1177 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1141 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 36 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।