खलीलाबाद: महुली थाने के भगतां गांव के निकट मेंन रोड पर ट्रक और कार की टक्कर में दूल्हा-दुल्हन सहित 4 घायल, दुल्हे के जीजा की मौत
बस्ती जनपद के द मेगा मैरिज हॉल से शादी कर दुल्हन लेकर वापस संत कबीर नगर जनपद के हैंसर बाजार लौट रही कार भगतां गांव के पास बुधवार की सुबह 10:30 बजे ट्रक से टकरा गई। जिसमें दूल्हा अजय सोनी पुत्र रामकरन सोनी व दुल्हन बबीता सोनी व नैना पुत्री संतोष सोनी घायल हो गई। वहीं घायलों में दूल्हे के जीजा संतोष सोनी पुत्र शंभू सोनी की मौत हो गई। परिजनों का रो कर बुरा हाल।