बांका: आरएमके मैदान में फुटबॉल खेलते समय बालक हुआ घायल
Banka, Banka | Dec 31, 2024 शहर के आरएमके मैदान में फुटबॉल खेलने के दौरान मंगलवार की दोपहर 1 बजे एक 13 वर्षीय बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जख्मी बालक का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार बाबुटोला निवासी गजाधर कापरी का पुत्र सनी कुमार दोस्तों के साथ आरएमके मैदान में फुटबॉल खेल रहा था।इस दौरान वह गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।