चूरू: चुरू में खेत में मधुमक्खियों के हमले में 5 किसान घायल, एक की हालत गंभीर
Churu, Churu | Apr 12, 2026 चूरू जिले के ढाढ़रिया बणिरोतान में खेत पर काम कर रहे किसानों पर जंगली मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें 5 किसान घायल हो गए। घायलों को तुरंत निजी वाहन से डीबी अस्पताल पहुंचाया गया। 30 वर्षीय कृष्ण कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य चार की स्थिति सामान्य है।