बड़हिया: बड़हिया BRC में विदाई सह सम्मान समारोह में स्थानांतरण के बाद BDO एवं CO को दी गई विदाई
शनिवार अपराह्न 1 बजे बड़हिया प्रखंड संसाधन केंद्र में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. यहां स्थानांतरण के पश्चात BDO प्रतीक कुमार एवं CO राकेश आनंद को BRC परिवार द्वारा समारोह पूर्वक विदाई दी गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम शामिल हुए. दोनों अधिकारी ने अपने अनुभव साझा किए और क्षेत्र को लोगों को धन्यवाद दिया.