कैराना: कैराना में दो अवैध कॉलोनियों और तीन भवनों पर एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Kairana, Shamli | Sep 16, 2026 मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता संजय वशिष्ठ और अवर अभियंता गौरव कुमार के नेतृत्व में टीम पुलिस बल के साथ कैराना में खुरगान रोड पर पहुंची। जहां करीब चार हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए की गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेसीबी से प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया। इसके बाद टीम ने काजी के बाग के पास भी कार्रवाई की।