हमीरपुर: बिरखेरा गांव में ग्राम समाज की जमीन को लेकर दो पक्ष भिड़े, तीन लोगों के सिर फूटे, दोनों पक्षों ने पुलिस को सौंपी तहरीर
क्षेत्र के बिरखेरा गांव में ग्राम समाज की जमीन पर उपले पाथने को लेकर गुरुवार को सुबह दो पक्षों में लाठियां चल गई। इस घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग लहूलुहान हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम पंचायत बिरखेरा में गांव के बाहर खेरापति स्थान के समीप ग्राम समाज की कुछ जमीन खाली पड़ी है। इसी जमीन पर गांव