मंझनपुर: चक सहाबुद्दीनपुर गांव पहुंची भाजपा विधायक ने मृतका के परिजनों को शासन द्वारा भेजे गए ₹2 लाख के चेक को सौंपा
करारी थाना क्षेत्र के चक सहाबुद्दीनपुर की रहने वाली किरन पाल की लाश चरवा थाना क्षेत्र में लटकी हुई मिली थी। जिसमें परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। एसपी के निर्देश पर तीन आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। इस मामले में शनिवार को चक सहाबुद्दीनपुर गांव चायल से भाजपा विधायक पूजा पाल पहुंची उन्होंने शासन द्वारा भेजे गए 2 लाख के चेक को परिजनों को सौंपा है।