बड़वानी नगर पालिका में गंभीर जलसंकट को लेकर मंगलवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय वार्डवासियों ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया भीषण गर्मी के बीच शहर के विभिन्न वार्डों में पानी की किल्लत के चलते युवा कांग्रेस और पार्षदों के नेतृत्व में नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए गए प्रदर्शनकारियों ने कारंजा चौराहा से मटका फोड़ यात्रा निकाली जिसमें महिलाएं सिर पर मटके रखकर नारेबाजी करती हुई नगर पालिका पहुंचीं यहाँ पहुंचकर लोगों ने जमकर नारेबाजी की और जल वितरण व्यवस्था दुरुस्त करो नहीं तो इस्तीफा दो जैसे नारे लगाए करीब आधे घंटे तक परिसर में सीएमओ व जल वितरण प्रभारी से तीखे सवाल-जवाब किए गए पूर्व पार्षद रेखा बनडे ने सीएमओ को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी विधायक प्रतिनिधि विष्णु बनडे ने आरोप लगाया कि बड़वानी में दो फिल्टर पंप और पर्याप्त पानी होने के बावजूद सीएमओ और नगर पालिका जल समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं और लोग पानी को तरस रहे हैं वहीं इस हंगामे के बीच नगर पालिका सीएमओ सोनाली शर्मा ने सफाई देते हुए बताया कि 33 केवी विद्युत लाइन में आई तकनीकी खराबी के कारण नवीन फिल्टर प्लांट की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से जलप्रदाय व्यवस्था बाधित हुई थी जिसके निराकरण के बाद अब जलापूर्ति व्यवस्था पूर्ण रूप से पुनः सुचारू कर दी गई है और प्रभावित वार्डों में पेयजल वितरण किया जा चुका है इस बेबाक खबर को देश और मध्य प्रदेश के कोने कोने में वायरल करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लाइक करें कमेंट करें और शेयर करें
#Barwani #BarwaniNews #WaterCrisis #CongressProtest #MadhyaPradesh #MPNews #MunicipalCorporation #PublicPower #BreakingNews #ViralNews #TrendingNews #MohanYadavSarkar #CMOMadhyaPradesh #Jabalpur #Rewa #Satna #Sidhi #Singrauli #Bhopal #Indore #Gwalior #Ujjain #Chhindwara #Jhabua #Morena #Sagar #Vidisha #Balaghat #Betul #Hoshangabad #Khandwa #Khargone #Dhar #Dewas #Ratlam #Mandsaur #Neemuch #Sheopur #Bhind #Datia #Shivpuri #Guna #Ashoknagar #Shahdol #Anuppur #Umaria #Katni #Dindori #Mandla #Seoni #Narsinghpur #Damoh #Panna #Chhatarpur #Tikamgarh #Niwari #Raisen #Sehore #Rajgarh #Shajapur #AgarMalwa #Alirajpur #Burhanpur #Harda #Pandhurna #Maihar #DeepakGuptaNews #IndiaHeadline24
Mauganj, Rewa | Jun 4, 2026