जबेरा: मंडल बनवार में प्रभारी मंत्री द्वारा करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन
Jabera, Damoh | May 14, 2026 जबेरा विधानसभा अंतर्गत मंडल बनवार में जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार की उपस्थिति में विभिन्न विकास कार्यों का गुरुवार की शाम 6 बजे लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में 617.7 लाख रुपए की लागत से निर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 404.01 लाख रुपए की लागत से बनने वाली विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।