बरौली: कोटवा गांव में खेत में काम करते समय किसान पर गिरा ठनका, मौत हो गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बरौली थाना क्षेत्र के सिवान सरफरा मुख्य पथ के समीप कोटवा गांव में रविवार दोपहर तेज हवा व हल्की वर्षा के साथ ठनका गिरने से एक किसान की मौत हो गई। वहीं किसान के पुत्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है। मृतक किसान की पहचान कोटवा कोइरी हाता गांव के सतेंद्र चौधरी के रूप में हुई।