बरौली: 9 अप्रैल को छोटका बढ़ेया में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आएंगे, राजद नेता तैयारी में जुटे
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव 9 अप्रैल को बरौली आएंगे। इस दौरान वे राजद के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह द्वारा निर्मित निःशुल्क अस्पताल का उद्घाटन करेंगे तथा छोटा बढ़ेंया में एक आम सभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर राजद की एक बैठक जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई।