BAGHPAT DESK : रटौल में शुक्रवार रात्रि बारिश और आधीं के चलते एक मकान भर भराकर गिर पड़ा जिसमें चार बच्चे दबने से घायल हो गये वही हजारों का नुकसान हुआ है कस्बें के लोगों नें पीड़ित को मुआवजा दिलानें की मांग की है।
रटौल नगर पंचायत निवासी अब्दुल वाहिद अंसारी उर्फ छोटे पुत्र अलीहसन परिवार सहित नौशाद के मकान में किराये पर रहता है वह परिवार सहित घर पर सोया हुआ था शुक्रवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश खराब मौसम के दौरान वह जिस मकान में अपने परिवार के साथ रह रहे थे, वह अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।मकान के मलबे की चपेट में आने से छोटे के चार बच्चे अंजुम16 वर्षीय,8 वर्षीय सावेज, सुभान 6 वर्षीय और दस वर्षीय इकरा घायल हो गए। बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद परिवार के सदस्यों को मलबे से
Baghpat, Bagpat | Jun 13, 2026