BAGHPAT DESK : बागपत पुलिस ने एसपी सूरज राय के निर्देश पर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और जनपद की सभी बॉर्डर चौकियों सहित विभिन्न मार्गों पर सघन जांच की गई। अभियान में कुल 1100 वाहन चालकों के चालान काटे गए।
पुलिस ने विशेष रूप से प्रतिबंधित वाहनों, शीशे पर काली फिल्म लगाकर वाहन चलाने वालों, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों, ओवरस्पीडिंग करने वालों और अवैध रूप से सायरन का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। यह अभियान सभी थाना क्षेत्रों के हाईवे पर सक्रिय रूप से चलाया गया।
अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की, ताकि वे स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें। इस दौरान पुलिस टीमों ने चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। उन्हें यह हिदायत भी दी गई कि नियमों का उल्लंघन करने पर भविष्य में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर �
Baghpat, Bagpat | Jun 13, 2026