गुमला: दुष्कर्म व अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में एएसआई मनोज पासवान गिरफ्तार, जेल भेजे गए
Gumla, Gumla | May 12, 2026 गुमला जिले में पुलिस विभाग से जुड़े एक सनसनीखेज मामले में महिला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी एएसआई मनोज पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया में वायरल करने का गंभीर आरोप है। मामले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं समेत पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।