राजसमंद: राजसमंद के थानों में होली का रंग फीका रहा, पुलिस ने किया होली का बहिष्कार, जानिए पुलिस ने क्या मांग रखी
होली और धुलंडी पर्व पर पुलिस कानून व्यवस्था संभालती है। धुलंडी के अगले दिन पुलिस अधिकारी और जवान सामूहिक रूप से धुलंडी की मस्ती में रंगे नजर आते है, लेकिन इस बार राजसमंदसहित राजस्थान के कई जिलों में पुलिस कर्मी आज होली नहीं खेल रहे है। कारण यह कि समय पर प्रमोशन, वेतन विसंगति और साप्ताहिक अवकाश जैसी वाजिब मांगों पर राज्य सरकार लंबे समय से ध्यान नहीं दे रही है