चक्रधरपुर के सरकारी विद्यालयों में भोजन बनाने वाली रसोईयों ने शनिवार दिन के एक बजे चक्रधरपुर के प्रखंड संसाधन केन्द्र पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान रसोईयों ने कहा कि हम सभी रसोईयां संघ के बैनर तले हड़ताल पर चल रहे हैं, लेकिन विद्यालयों के कुछ शिक्षकों द्वारा हम पर काम पर वापस लौटने का दबाव बनाया जा रहा है।