धमतरी: धमतरी में नवीन वनमण्डल कार्यालय का लोकार्पण वन मंत्री ने किया
नवीन वनमण्डल कार्यालय धमतरी का लोकार्पण एवं वन प्रबंधन समितियों के सम्मेलन का आयोजन आज भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप उपस्थित रहे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र रूपकुमारी चौधरी, सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम उपस्थित थे।