हरदोई: जोगीपुर में ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटा,मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती,पिता ने पुलिस से शिकायत
Hardoi, Hardoi | Aug 3, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के जोगीपुर गांव में ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीट दिया और घर से निकाल दिया।विवाहिता के पिता मुनीश ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की ओर अपनी बेटी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।जहां उसका उपचार किया जा रहा है।पीड़ित पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी को उनके दामाद यूनुस और सास ससुर व देवर ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।