हरदोई: नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को लोनार पुलिस ने किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Aug 3, 2024 एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत लोनार पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के एक पॉक्सो एक्ट वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी उमेश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अपराधी इस प्रकरण में वांछित चल रहा था।पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज था।