मंझनपुर: महाराज का पूरा में डेढ़ वर्षीय बेटी को जमीन पर पटका, महिला को पीटकर गहने लूटने का आरोप, एसपी से की गई शिकायत
कौशाम्बी जिले के चरवा थाना क्षेत्र के महाराज का पूरा गांव की एक महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट, गहने छीनने और डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी को घायल करने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।