मुंगावली: मुंगावली में अर्जुन कप नाइट टूर्नामेंट: बरखेड़ा जमाल का दम, सेमीफाइनल में जगह बनाई
मुंगावली में माधवराव सिंधिया की स्मृति में आयोजित अर्जुन कप नाइट टूर्नामेंट के 23वें दिन तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। बुधवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार पहले प्रीक्वार्टर में बरखेड़ा जमाल ने रेलवे फाटक को 52 रनों से हराया, जहां रजनीकांत शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरे मुकाबले में गदूली ने मुंगावली वार्ड-09 को 5 विकेट से मात दी।